रायगढ़ । तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पाली घाट मेन रोड पर आज सुबह डीजल टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक दूध हो कर जलने लगा और आग के गोले में तब्दील हो गया। फैब्रिकेट की टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। लेकिन फायर की तीन टैंकर पानी खत्म हो जाने के बाद भी अभी तक आग में काबू नहीं पाया गया है। घटना सुबह 07:15 बजे की बताई जा रही है।
थाना प्रभारी जीपी बंजारे से मिली जानकारी के अनुसार डीजल टैंकर में करीबन 6000 लीटर डीजल भरा हुआ है। फिलहाल गनीमत की बात यह है कि ड्राइवर आग लगते ही टैंकर से कूद गया। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है। जो आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं…