देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 88600 नए मामले, 1124 मरीजों की मौत

भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 59 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं, इस बीमारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 49 लाख के पार हो गई है। कोरोना के मामलों में बेशक हर दिन बढ़ोतरी हो रही है लेकिन इससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी भारी वृद्धि देखी जा रही है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 88,600 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,124 लोगों की इस खतरनाक वायरस के कारण मौत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 59,92,533 हो गई है। देश में एक बार फिर संक्रमितों से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी नहीं हो रही है। रोजाना वायरस से एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है।
Spike of 88,600 new #COVID19 cases & 1,124 deaths reported in India, in the last 24 hours.
COVID case tally stands at 59,92,533 including 9,56,402 active cases, 49,41,628 cured/discharged/migrated & 94,503 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/VgZaTigtka
— ANI (@ANI) September 27, 2020
मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 9,56,402 है। वहीं 49,41,628 मरीज ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है या फिर वे देश छोड़कर चले गए हैं। इसके अलावा अब तक वायरस के कारण 94,503 मरीज जान गंवा चुके हैं।




