छत्तीसगढ़रायगढ़

‘बात हे अभिमान के छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के ‘  संदेश के साथ आयोजित हुई वर्चुअल मैराथन, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिले के लोगों ने लगाई दौड़

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के नवगठित सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर ‘बात हे अभिमान के छत्तीसगढिय़ा स्वाभिमान के ‘ संदेश के साथ वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पूरे जिले से लोगों ने अपनी उत्साह पूर्ण सहभागिता दर्ज कराई। जिले के कलेक्टर भीम सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने भी वर्चुअल मैराथन में हिस्सा लिया। इसके साथ ही रायगढ़ नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू तथा प्रभारी नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता भी मैराथन में शामिल हुये।

वर्चुअल मैराथन के लिए निर्धारित समय सुबह 6 बजे से ही प्रतिभागियों ने अपनी दौड़ शुरू कर उसकी फोटो और विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगे। बच्चे, जवान और वृद्धजन सभी की मैराथन में उत्साह जनक सहभगिता दिखाई दी। जिले से 2665 प्रतिभागी मैराथन के हिस्सा बने। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सहभागियों ने अपनी दौड़ पूरी की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!