खरसिया

लूट…या कुछ और…

लूट…या कुछ और…

दिनांक 03.12.19 को अड़भार थाना खरसिया में रहने वाले अगतराम रात्रे पिता ननकीदाउ उम्र 42 साल द्वारा पुलिस चौकी खरसिया में एस.बी.आई. खरसिया के बाहर इससे 13 रूपये को02-02 बाईक में आये चार लोग लूटकर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया है । रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दिनांक 03.12.19 को इसे कन्हैया राठौर से चेक प्राप्त हुआ था जिसे आहरण करने

खरसिया एसबीआई शाखा अपने भाई

http://thedehati.com/wp-content/uploads/2019/12/VID-20191203-WA0062-1.3gp

कार्तिक राम एवं विकास देवांगन के साथ आया था । इसने 07 लाख तथा विकास ने 06 लाख रूपये निकाले फिर पूरे 13 लाख रूपये को अगतराम रात्रे अपने भाईयों के साथ पैदल लेकर जा रहा था कि दोपहर करीब 12.50 बजे दो मोटर सायकल में दो-दो लोग आये जिसमें आगे वाले मोटर सायकल के पीछे बैठा व्यक्ति बैग को लूटकर रुपये से भरी थैला लेकर भाग गया।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि चारों युवक मुंह में कपड़ा बांधे थे रफ्तार में भाग गये , ये लोग गाड़ी को ठीक से देख नहीं पाये ।

घटना की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 517/19 धारा 392 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

(बैंकों को दिया गया था सुझाव पीताम्बर पटेल एसडीओपी खरसिया )

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह की पुलिस हर सम्भावित परिस्थितियों को बारीकी से खंगाला जा रहा है खरसिया शहर के सीसीटीवी फुटेज को जिस तरह से जांच पड़ताल किया जा रहा है आरोपी कितना भी शातिर हो अभिषेक वर्मा, पीताम्बर पटेल एसडीओपी,सुमत राम साहु थाना प्रभारी नन्द किशोर गौतम की नजरों से ज्यादा समय तक बचके नहीं रह पाएगा चौक चौराहों हो रहा हैं कानाफूसी आरोपित जल्द होंगे पुलिस के गिरफ्त में ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!