छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मौसम ने बदला रुख,बारिश से तापमान में गिरावट

रायपुर।छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और बस्तर जिलों में सोमवार के दोपहर होते ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी-तूफान,गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां दर्ज की गईं,जिससे भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिली।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं,बस्तर संभाग में भी झमाझम बारिश से पूरा इलाका भीग गया और गर्मी का असर कम हुआ।

मौसम विभाग ने पहले ही इन क्षेत्रों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना जताई थी। विभाग के अनुसार,आगामी दिनों में भी तापमान में गिरावट और हल्की बारिश की स्थिति बनी रह सकती है।

अचानक हुए इस बदलाव से जहां जनजीवन प्रभावित हुआ,वहीं लंबे समय से पड़ रही गर्मी से राहत मिलने पर लोगों ने राहत महसूस की।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!