कोरबाखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

कोरबा में दो संतों की मुलाकात,सनातन धर्म और जनसेवा पर हुई चर्चा…

कोरबा। रायगढ़ स्थित जिंदल हवाई पट्टी पर आगमन के बाद बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री सड़क मार्ग से कोरबा के लिए रवाना हुए।

मार्ग में रामझरना, नहरपाली, चपले और रानीसागर सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।

रानीसागर के रुक स्वागत अभिवादन स्वीकार किए

बाकिमोंगरा में आयोजित राम कथा कार्यक्रम के दौरान पेंडरवा धाम के अजय उपाध्याय ने धीरेन्द्र शास्त्री से आत्मीय भेंट की।

इस अवसर पर वे अपने परिवार और शिष्यों के साथ उपस्थित रहे। मुलाकात का वातावरण धार्मिक और सौहार्दपूर्ण रहा।



अजय उपाध्याय ने इस भेंट को सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों संत सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, जनसेवा और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने धीरेन्द्र शास्त्री को बड़े भाई समान बताते हुए आपसी सहयोग की भावना पर जोर दिया।

https://x.com/i/status/2038272699953475729


मुलाकात के दौरान सनातन धर्म के संरक्षण, समाज को संगठित करने और लोगों को धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!