छत्तीसगढ़रायगढ़

कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

रायगढ़। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट प्रांगण में अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

उपस्थित सभी ने सत्यनिष्ठा से शपथ लेते हुए कहा कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूं।

इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एस.के.कंवर, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती बेरनादत्त एक्का सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!