देश /विदेश

एक मिनट में बुक होंगे 10,000 टिकट, यहां जानें सबसे खास बदलाव के बारे में

भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (IRCTC) की नई वेबसाइट लॉन्च हो गई है। IRCTC की नई वेबसाइट का कोई अलग डोमेन नहीं है, बल्कि आप इसे पुराने डोमेन यानी www.irctc.co.in पर लॉगिन कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो आईआरसीटीसी की वेबसाइट को कुछ नए फीचर्स के साथ अपग्रेड किया गया है। नई वेबसाइट को नेक्स्ट जेनरेशन नाम दिया गया है। IRCTC की नई वेबसाइट को लेकर दावा है कि तत्काल टिकट की बुकिंग के दौरान ऐन मौके पर वेबसाइट हैंग नहीं होगी और एक ही समय पर एक हजार से अधिक लोग लॉगिन कर सकेंगे। इसके अलावा यह भी दावा है कि एक मिनट में 10,000 टिकटों की बुकिंग की जा सकेगी।

IRCTC की नई वेबसाइट में क्या है खास?
सबसे पहले आपको बता दें कि वेबसाइट का इंटरफेस पूरी तरह से बदल गया है। इसके अलावा फॉन्ट आदि में भी बदलाव किए गए है। पुरानी साइट के होम पेज पर जहां Book Your Ticket लिखा था, वहीं अब नई साइट पर BOOK TICKET बड़े अक्षरों में लिखा हुआ मिलेगा। BOOK TICKET के ठीक ऊपर पीएनआर स्टेटस और चार्ट के बारे में जानकारी मिल जाएगी। नई वेबसाइट पर लॉगिन से पहले ही आपको जेनरल या तत्काल के विकल्प को चुनने के साथ श्रेणी क्लास को चुनने का भी ऑप्शन मिल जाएगा।

इसके बाद बड़ा जो बदलाव हुआ है वह यह है कि पहले मास्टर लिस्ट (पहले सेव किए गए पैसेंजर की लिस्ट) से पैसेंजर की डीटेल को चुनना पड़ता था, जबकि अब अपने आप मास्टर लिस्ट आपके सामने सर्च रिजल्ट की तरह आ जाएगी जिनमें से आप पैसेंजर को चुन सकेंगे। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पैसेंजर की डीटेल को भरने में जाया होने वाला आपका समय बचेगा और आप तेजी से टिकट बुक कर पाएंगे। इसके अलावा आप नई वेबसाइट के जरिए किसी स्टेशन पर कमरे की बुकिंग टिकट के साथ ही कर सकेंगे। नई वेबसाइट को काफी फास्ट बनाया गया है जिसका अनुभव आप खुद लॉगिन करके कर सकते हैं।

83 फीसदी रेलवे टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल करीब 83 फीसदी रेलवे टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट से हो रही है, लेकिन सरकार की कोशिश है कि इसे 100 फीसदी किया जाए। इसी वजह से आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अपग्रेडेशन को लेकर लगातार काम हो रहा है। नई वेबसाइट इसी प्रयास का एक हिस्सा है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!