छत्तीसगढ़

मंत्री अमरजीत भगत एक दिवसीय दौरे पर…

राजनांदगांव  । खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी एवं संस्कृति विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत बुधवार को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेगें। प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत सुबह 11 बजे से दोहपर 1 बजे तक छुईखदान विकासखण्ड के ग्राम ठाकुरटोला में नवीन धान खरीदी केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे तक खैरागढ़ विकासखंड के मंगल भवन में स्वच्छता दीदीयों एवं सफाई कर्मियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 3.35 बजे से दोपहर 4.30 बजे तक विश्राम गृह खैरागढ़ में जनप्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात कर दोपहर 4.35 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!