छत्तीसगढ़दिल्ली

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे मुख्यमंत्री बघेल

रायपुर । मुख्यमंत्री बघेल बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में वे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री 13 अप्रैल को 12.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट करेंगे। इस दौरान वे केंद्रीय गृह मंत्री से जीएसटी प्रणाली से राज्य के संसाधनों पर हुए असर पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा नक्सल समस्या से जुड़े नीतिगत विषयों, नक्सल प्रभावित ज़िलों के विकास से जुड़े मुद्दों एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से समन्वय संबंधित मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!