देश /विदेश

बीजेपी का बड़ा आरोपः उपमुख्यमंत्री सिसोदिया और AAP नेता दुर्गेश पाठक कराना चाहते हैं BJP शासित मेयरों की हत्या

नई दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली इकाई ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. दिल्ली बीजेपी प्रदेश कमेटी का आरोप है कि बीजेपी शासित नगर निगमों के नेताओं की हत्या करवाने की ‘साजिश’ की जा रही है. वहीं दुर्गेश पाठक ने एक बयान में इन आरोपों को बकवास बताया और कहा कि बीजेपी लोगों की छवि धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार करती रहती है .

बीजेपी ने सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो क्लिप का हवाला देते हुए अपनी शिकायत दर्ज करायी है. दिल्ली बीजेपी ने एक बयान में कहा, ‘‘दिल्ली बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेयरों की हत्या करवाने की साजिश रचने के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ डीसीपी कार्यालय में एक शिकायत दी है. ’’

दिल्ली बीजेपी के महासचिव हर्ष मल्होत्रा भी इस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे. उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘समूची दिल्ली ने उस वीडियो को देखा है, जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक सरेआम कह रहे हैं कि वह निगम के नेताओं को मार डालेंगे और उनके बगल में उपमुख्यमंत्री उन्हें शांत करते हुए कह रहे थे कि आसपास मीडिया है.’’

इससे पहले, बीजेपी के विधायक अजय महावर ने मंगलवार को सिविल लाइंस में एक शिकायत दर्ज करायी थी. पाठक ने कहा कि बीजेपी कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन से लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!