खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

रामावतार पटेल (स्वास्थ्य सुपरवाइजर,जोबी),लक्ष्मी नारायण पटेल तथा पुत्री श्रीमती माधुरी चौधरी को मातृत्व शोक …

85 वर्ष की आयु में सहोद्रा पटेल का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

खरसिया। डभरा क्षेत्र के ग्राम किरारी (कोटमी) निवासी श्रीमती सहोद्रा पटेल पति स्व.श्याम चंद पटेल का रविवार सुबह लगभग 07 बजे पद्मावती अस्पताल में 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

परिजनों के अनुसार, दिवंगत श्रीमती सहोद्रा पटेल का अंतिम संस्कार आज प्रातः 10 बजे उनके गृह ग्राम किरारी (कोटमी) में किया। वे अपने पीछे पुत्र रामावतार पटेल (स्वास्थ्य सुपरवाइजर,जोबी), लक्ष्मी नारायण पटेल तथा पुत्री श्रीमती माधुरी चौधरी (शिक्षिका, तरकेला) सहित पोता-पोती भरा-पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गई हैं।

सामाजिक स्तर पर भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने बताया कि अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल,संरक्षक सदस्य,पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्रीमती सहोद्रा पटेल को परिवार और समाज में सादगी, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द के लिए याद किया जाता है। उनके शिवलोक गमन को एक पीढ़ीगत अनुभव और पारिवारिक परंपरा के अवसान के रूप में भी देखा जा रहा है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!