देश /विदेश

हाथरस केस: पीड़िता की भाभी बनकर रह रही घूंघट वाली महिला निकली नक्सली, मचा हड़कंप

हाथरस केस में जैसे-जैसे जाँच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे बड़े खुलासे हो रहे हैं, अब एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है, जी हाँ! नक्सल कनेक्शन सामने आया है, दरअसल जो घूंघट वाली महिला पीड़िता की भाभी बनकर घर में रह रही थी असल में वो पीड़िता की भाभी नहीं एक नक्सली है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता के घर में भाभी बनकर रह रही नक्सली महिला मध्यप्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है। एसआईटी की टीम इस नक्सली महिला की तलाश में जुट गई है।

एसआईटी की जांच में सामने आया है कि एक हफ्ते से ज्यादा तक पीड़िता के घर में रहकर नक्सली महिला बड़ी साजिश रच रही थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नक्सली महिला घूंघट ओढ़कर पुलिस और एसआईटी से बातचीत कर रही थी. वहीं घटना के 2 दिन बाद से ही संदिग्ध महिला पीड़िता के गांव पहुंच गई थी।

आरोप है कि पीड़िता के ही घर में रहकर वह परिवार के लोगों को कथित रूप से भड़का रही थी. पीड़िता की भाभी बनकर रहने वाली नक्सली महिला की कॉल डिटेल्स में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि नक्सली महिला को भनक लगते ही वो मौके से फरार हो गई है, एसआईटी उसकी तलाश में जुटी है।

नक्सली महिला की तलाश के साथ-साथ एसआईटी इस बात का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इसको मध्यप्रदेश से हाथरस कौन लेकर आया, इसके पीछे किसका हाथ है।

आपको बता दें कि पीड़िता के घर में भाभी बनकर रह रही नक्सली महिला टीवी चैनलों को इंटरव्यू दे रही थी, एक विशेष जाति के खिलाफ जमकर जहर उगल रही थी, मीडिया वाले इसका बयान बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे थे, बड़ा सवाल यह है कि इस नक्सली महिला का इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार अब माफ़ी मांगेंगे या नहीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!