आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

स्व.भिखारी लाल पटेल की स्मृति में नहरपाली में संगीतमय रामचरित मानस कथा का आयोजन…

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नहरपाली में स्वर्गीय भिखारी लाल पटेल की स्मृति में 13 मार्च 2026 को एक दिवसीय संगीतमय रामचरित मानस कथा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है। पटेल परिवार द्वारा आयोजित रामचरित मानस कथा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं, मानस मंडलियों तथा इष्ट मित्रों को आमंत्रित किया गया है,ताकि वे उपस्थित होकर पुण्य के इस अवसर में सहभागी बन सकें।

आयोजन स्थल स्व. भिखारी लाल स्मृति, हनुमान कुंज नहरपाली में रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे शिवलिंग स्थापना एवं हवन-पूजन से होगी, जिसमें श्रद्धालु सामूहिक रूप से वैदिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। शाम 05 बजे से संगीतमय दीप यज्ञ का आयोजन होगा, जिसे आमापाली के गायत्री परिवार के सदस्य बृजमोहन,विजय डनसेना एवं उनकी टीम द्वारा संपन्न कराया जाएगा।



संध्या आरती के पश्चात रात में संगीतमय रामकथा का क्रम आरंभ होगा। कथा वाचन में जीवन जयसवाल, श्रीमती मीरा रंधावा की टीम, कु. सीता पुरोहित तथा कवर्धा की मां सर्वमंगला मानस पार्टी सहित विभिन्न मानस मंडलियां अपने भक्ति संगीत के माध्यम से रामचरित मानस के प्रसंगों का प्रस्तुतिकरण करेंगी। कार्यक्रम का समापन प्रभु कृपा तक चलने वाली कथा के साथ होगा।

आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि स्व. भिखारी लाल पटेल की स्मृति को समाज में सेवा, संस्कार और सामूहिक श्रद्धा के रूप में जीवित रखना भी है। ग्रामीण अंचल में ऐसे कार्यक्रम सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में श्रध्दालुजन :-श्रीमति ननकी नोनी पति स्व. श्री भिखारीलाल हरिलाल-अमृत बाई पटेल, धरमलाल-जानकी बाई पटेल, यादराम – अम्बिका पटेल रोहित कुमार-श्वेता पटेल, नरेद्र कुमार-पुजा पटेल, कमलेश पटेल, रेयांश पटेल, श्रेयांश पटेल केशव, कामता महेश, जतिन मोक्ष पटेल एवं समस्त पटेल परिवार नहरपाली एवं ग्रामवासी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

आयोजक यादराम पटेल ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित करें और रामकथा के आध्यात्मिक संदेश का लाभ प्राप्त करें।

गौरतलब है कि ग्राम नहरपाली, खरसिया और रायगढ़ के मध्य स्थित है, जो रामझरना–भूपदेवपुर मार्ग के समीप पड़ता है। आयोजकों को उम्मीद है कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस आयोजन में शामिल होंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!