
खरसिया।छत्तीसगढ़ शासन,स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2025 को जारी स्थानांतरण आदेश क्रमांक ESTB-102(1)/338/2025 के तहत खरसिया विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) एस.के. देवांगन को पुसौर स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर शा उ मा वि मदनपुर के प्राचार्य एल.एन. पटेल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक खरसिया बीईओ का दायित्व सौंपा गया है।
शुक्रवार को एक सादे और औपचारिक समारोह में एल.एन. पटेल ने खरसिया खंड शिक्षा अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। शिक्षा विभाग को एल.एन. पटेल के रूप में एक अनुभवी,शांत और प्रशासनिक दृष्टि से दक्ष अधिकारी प्राप्त हुए हैं। पटेल का पूर्व में भी कार्यकाल प्रभावशाली रहा है, जिससे खरसिया में शिक्षा व्यवस्था के और अधिक व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पूर्व बीईओ एस.के. देवांगन के कार्यकाल में विभाग ने कई प्रशासनिक उपलब्धियां हासिल की थीं। कुछ एक को छोड़कर उनके योगदान को भी अधिकारियों व कर्मचारियों क्षेत्रवासियों ने सराहा।
इस मौके पर विभाग के कई अधिकारी, शिक्षक प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग ने आशा जताई है कि नई नियुक्ति से क्षेत्र की शैक्षणिक गतिविधियों में और अधिक गति आएगी।




