छत्तीसगढ़रायगढ़

आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्ति हेतु 14 जनवरी तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

रायगढ़ । एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण)अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र पतरापाली-3 में सहायिका पद के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति के द्वारा जांच उपरांत अनंतिम मूल्यांकन सूची प्रकाशित कर परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 14 जनवरी 2021 शाम 5 बजे तक लिखित में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ (ग्रामीण) में संपर्क कर सकते है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!