यातायात नियमों का उल्लंघन यमराज को आमंत्रण -संतोष शर्मा

रायपुर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर केे निर्देशानुसार नालसा योजना, 2015 के अंतर्गत आज 17 सितंबर को ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी, रायपुर के सहयोग से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर एवं फेडेरेशन ऑफ़ स्किल डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में मोटर दुर्घटना, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी में चोट के सुरक्षा उपाय के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर संतोष शर्मा मुख्य अतिथि, ब्रेन एवं स्पाईन सर्जन, रायपुर डाॅ. एस.एन. मढ़रिया, मुख्य वक्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रायपुर भूपेन्द्र कुमार वासनीकर, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर प्रवीण मिश्रा एवं ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी, रायपुर आलोक विठ्ठलकर एवं स्कूल प्रबंधन एवं छात्र व छात्राए उपस्थित थे।
पुस्तक आॅपरेशन उमंग राइज विथ होप को विद्यालय के बच्चों को जिला न्यायाधीश महोदय के माध्यम से वितरित कराया गया। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर द्वारासडक दुर्घटना से बचाव एवं जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसपर जिला न्यायाधीश, रायपुर, शिक्षक, बच्चों तथा डाॅ. मढरिया द्वारा हस्ताक्षर किए गए।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायपुर के सचिव प्रवीण मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर की विभिन्न योजनाओं के संबंध में बच्चों तथा शिक्षकों के द्वारा पूछे गये प्रश्नों का उत्तर सरल भाषा में प्रदान किया।
स्कूली बच्चों ने स्काउट, बैंड के माध्यम से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की, जिसकी जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा हृदय से सराहना की गई।
स्कूल के शिक्षकगण सी.पी. परिमल, डाॅ. संजय चैहान, डाॅ. एल.डी. उपाध्याय, असिमा घोष, मधुपा बेन, जयकरण सिंह, मनोज साव, अरूण सोमेन, सत्यपति दास एवं शाहना सैय्यद कार्यक्रम में उपस्थित रहे




