खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

भुपदेवपुर थाना क्षेत्र के नावापारा पूर्व में 60 हजार के सोने चांदी के जेवर बीच बस्ती के घर से ले उड़े चोर…

थानेदार,हाईवे पेट्रोलिंग टीम लगातार रात्रि गश्त मे...

भुपदेवपुर। आज दिनांक 16/05/2022 को थाना भूपदेवपुर में ग्राम नावापारा (पूर्व) में रहने वाला आशिष पटेल पिता स्व. दौलत राम पटेल (उम्र 22 वर्ष) रिपोर्ट दर्ज कराया कि घर में अपनी मां और बहन के साथ रहता है। दिनांक 11/05/2022 के शाम सभी लोग घर मकान में ताला बंद कर शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने ग्राम तेंदुआ गये थे । दिनांक 15/05/2022 के करीबन 11ः45 बजे रात्रि वापस घर आये तो देखे कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला, घर के अंदर जाने पर एक रूम का ताला टूटा हुआ मिला कमरा अंदर जाकर देखे तो आलमारी का लाक टूटा हुआ था लाकर में रखे सोने का फुली, सोने का झुमका एवं चांदी का करधन, चांदी का सिक्का, ऋण पुस्तिका, पासबुक ग्रामीण बैंक एवं अपेक्स बैंक का एवं मार्कशीट ( जुमला कीमती 60,000/रूपये) के समान को कोई अज्ञात चोर घर मकान का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इन बिन्दुओं के प्रति सावधानी बरते
– राह चलने के दौरान यदि मोबाइल का उपयोग करना पड़े तो अपने आस-पास के संदिग्ध लोगों की गतिविधियों के प्रति सचेत रहें। थोड़ी सी लापरवाही बरतते ही कोई लुटेरा झपट्टा मार हाथ से मोबाइल लूट सकता है।
– यदि मोबाइल, पर्स या चेन लूट होती है तो लुटेरों के वाहन नम्बर नोट करने की कोशिश करें। वाहन बिना नम्बर है तो लुटेरों व उनके वाहन की कोई अन्य पहचान व चिह्न नोट करें और पुलिस को सूचित करें।
– परिवार सहित शादी में जाने पर यदि मकान सूना रहता है तो निजी गार्ड तैनात करने का प्रयास करें। वहीं पड़ोसी को भी अवगत कराएं। संभव हो तो आपके लौटने तक पड़ोसी को मकान में ठहराएं।
– मकान सूना रहने की स्थिति में संबंधित पुलिस स्टेशन को भी अवश्य सूचित करें ताकि गश्त के दौरान पुलिस मकान की सुरक्षा रख सके।
– मकान या दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। ताकि वारदात होने पर बदमाशों को पकडऩे में मदद मिल सके।
पुलिस तो प्रयास करती है, जनता भी सतर्क रहे
‘सम्पत्ति संबंधी अपराध होने पर बरामदगी के लिए पुलिस अपने पूरे प्रयास करती है, लेकिन अपराधियों से आमजन को भी सतर्क रहना होगा। सावधानी बहुत जरूरी है ताकि बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया जाए। नकबजनी होने पर पुलिस सामान्य वारदात से बढ़कर प्रयास करती है। जनता को भी सहयोग करना चाहिए। अमूमन हम रुपए हाथ में खुले लेकर नहीं घूमते हैं, लेकिन कीमती मोबाइल लापरवाही से पकड़कर चलते हैं। यहीं से अपराधियों को मौका मिलता है। मोबाइल हल्के से पकडऩे का फायदा उठाकर लूटपाट करते हैं। अपने आस-पास वाहन चालकों या अन्य का ध्यान रखें। घटना होते ही तुरंत पकडऩे की कोशिश करें

क्षेत्र के चौक चौराहे पान गुमटियों पर कानाफूसी हो रहा है कि दिन मनिहारी,झड़े बाल,कबाड़ के नाम गांव-गांव मोपेट मे घुम घुम कर मोपेट सवार घटनाओं को अनजाम दे रहे है जितनी मुंह उतनी बात...
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!