छत्तीसगढ़

एक ही परिवार के 6 सदस्य गिरफ्तार…बार-बार चिढ़ाने एवं जान से मारने की बात कहने पर युवक हत्या

जशपुर। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.07.2023 को प्रार्थी सुधवा राम उम्र 55 साल निवासी झरगांव चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भतीजा रामचंद्र राम उम्र 28 साल निवासी झरगांव दिनांक 20.06.2023 को गांव के एक घर में दशगात्र कार्यक्रम में गया हुआ था और वापस नहीं आया। रामचंद्र राम का आस-पास, रिश्तेदारी में पता किये, पता नहीं चलने पर पूर्व में चौकी सोनक्यारी में गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज कराया था। गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिनांक 22.07.2023 को श्रीनाथ साहनी ने प्रार्थी को बताया कि छुरी जलप्रपात के पास किसी व्यक्ति का शव प्लास्टिक बोरी में लपेटा हुआ है, उसे बांध कर फेके हैं, यह बताने पर ग्राम के अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर जाकर प्लास्टिक बोरी को पुलिस की मौजूदगी में खोलकर देखा तो तौलिया एवं चप्पल दिखाई पड़ने पर निकाले एवं पहचान करने पर मृतक की पहचान रामचंद्र राम उम्र 28 साल के रूप में पहचान किये। मृतक का पी.एम. कराने पर हत्या करना पाये जाने पर उपरोक्त धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.), प्रभारी पुलिस अधीक्षक जशपुर जे.आर. ठाकुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कुमार कश्यप के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सन्ना को टीम बनाकर बारीकी से विवेचना कर आरोपी की पतासाजी कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मानीटरिंग की जा रही थी, उक्त निर्देश के तारतम्य में प्रकरण के संदेही आरोपी बसंत राम, गोविन्द राम, संजय राम, सस्तु राम, ठीमन राम एवं गुदल राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 20.06.2023 को रामचंद्र राम इन्हें शराब के नशे में मिला वह बार-बार इनके घर में आता था और उन्हें अक्सर कहता था कि-”रूपन्ती बाई पिता गुदल राम कुछ दिनों पूर्व फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है, उसकी छोटी बहन एवं दामाद संजय को भी मैं मार दूंगा“ जिससे वे सभी आक्रोशित होकर रामचंद्र राम को पकड़कर उसके गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दिये एवं मोटर सायकल इस्तेमाल कर उसके शव को बोरी में भरकर गुल्लू छुरीघाघ जलप्रपात में ले जाकर छिपा दिये। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त स्पेलेण्डर मोटर सायकल क्र. सी.जी. 13 एए 6431 एवं डिलक्स मोटर सायकल क्र. सी.जी. 14 एम.एच. 2370 जप्त किया गया है। आरोपीगण 1- बसंत राम उम्र 21 साल, 2-गोविन्द राम उम्र 32 साल, 3-संजय राम उम्र 28 साल, 4-सस्तु राम उम्र 30 साल, 5-ठीमन राम उम्र 35 साल एवं 6-गुदल राम उम्र 45 साल को दिनांक 24.07.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण 1- बसंत राम उम्र 21 साल निवासी झरगांव बरटोली,
2-गोविन्द राम उम्र 32 साल निवासी पिल्खी चौकी लोदाम,
3-संजय राम उम्र 28 साल निवासी सरडीह थाना बगीचा,
4-सस्तु राम उम्र 30 साल निवासी झरगांव,
5-ठीमन राम उम्र 35 साल निवासी तालासिली,
6-गुदल राम उम्र 45 साल निवासी अंधरझर थाना आस्ता।

विवेचना कार्यवाही एवं आरोपीगणों की गिरफ्तारी में संदीप मित्तल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, निरीक्षक एन.एल. राठिया, स.उ.नि. कृष्ण कुमार साहू, प्र.आर. 359 प्रभन साय, प्र.आर. 279 अमरनाथ पैंकरा, आर. 747 उमेश भारद्वाज, आर. 139 महेश्वर यादव, आर. 235 बूटा सिंह, आर. 188 अरूण राम, आर. 574 सुरेश राम, सहा. आरक्षक 06 विनय भगत,सैनिक शिव शंकर रवि का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement
Advertisement
Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!