गुरूघासी पुष्प वाटिका में 52 लाख के सौंदर्यीकरण व उन्नयन कार्य का विधायक उत्तरी ने किया भूमि पूजन व शिलान्यास

सारंगढ़- स्थानीय नगर के नगर पालिका परिषद की पहल पर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी के अथक प्रयास व विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े के निवेदन पर , सतनामी विकास परिषद के माननीय मंत्री महोदय से मुलाकात से , शहर के पुष्प वाटिका , गुरु घासीदास ज्ञान स्थली के विकास हेतु छत्तीसगढ़ शासन के यशस्वी नगरीय निकाय मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया द्वारा 52लाख रुपए के विविध कार्यों के स्वीकृति छग शासन की ओर से नगर पालिका सारंगढ़ को दी गई । नगर पालिका परिषद द्वारा विधिवत निविदा निकाल , उक्त कार्य के लिए माननीय मंत्री महोदय के अनुशंसा पर विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े के द्वारा भूमि पूजन और शिलान्यास गरिमामय वातावरण में किया गया ।
उल्लेखनीय हो कि भूमि पूजन का शुभारंभ लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जाँगड़े के द्वारा विधिवत किया गया । सतनाम समाज के सामाजिक गुरु के द्वारा विधि विधान से पूजा संपन्न करा , विकास कार्यों का भूमि पूजन करवाया गया । साथ ही साथ उक्त कार्य के शिलालेख का शिलान्यास यशस्वी विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जाँगड़े के द्वारा किया गया…भूमि पूजन और शिलान्यास के उपरांत विधायक गनपत जाँगड़े ने कहा छत्तीसगढ़ सरकार के मुखिया भूपेश बघेल की चाहत है की ग्राम सरकार और नगर सरकार के समृद्धि और विकास के लिए हर प्रयास किए जाएंगे । चाहे गांव हो , शहर हो , गांव और शहर के अंतिम व्यक्ति तक विकास और समृद्धि की गंगा बहेगी । अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अरुण मालाकार ने कहा कि – प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव पूर्व जो वादे, जो घोषणा गांव और शहर के मतदाताओं से किए थे । वे अपनी हर घोषणाओं को पूरा करते आ रहे हैं और विकास की गंगा को शहर और गांव तक ले जा रहे हैं । इस दरमियान नगर सरकार के मुखिया अमित अग्रवाल ने कहा कि – प्रदेश सरकार के नगरीय निकाय मंत्री डॉक्टर शिव डहरिया और विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी का हृदय से आभार , इनके द्वारा सारंगढ़ विकास के लिए जो पहल किया गया उसे भुलाया नहीं जा सकता । इस दरमियान इंजीनियर तारकेश्वर नायक ने बताया कि – पुष्प वाटिका में सौंदर्यीकरण का कार्य और बाबा गुरु घासीदास जैतखंभ में प्रथम तल निर्माण कर उसके भीतर जैतखंभ की स्थापना की जाएगी ।

कार्यक्रम के साक्षी नगर सरकार के प्रथम नागरिक अमित अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष ,श्रीमती पदमा मनहर अनु.जाति महिला आयोग सदस्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अरुण मालाकार ,पंडित सूर्य कुमार तिवारी ,जनपद उपाध्यक्ष गनपत जांगड़े ,सतनामी विकास परिषद के अध्यक्ष देव कोशले, नगरपालिका उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह बरगाह , नगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी , पार्षद रामनाथ सिदार , सुकृत, मनोज जायसवाल , पार्षद जायसवाल , समाजसेवी अजय बंजारे ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू,पत्रकार राजेश यादव , सरिता गोपाल ,सरिता मल्होत्रा, के साथ ही साथ नगर पालिका परिषद के इंजीनियर तारकेश्वर नायक के साथ ही साथ पार्षद , नगर के गणमान्य नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रह , इस भूमि पूजन और शिलान्यास के साक्षी बने….