छत्तीसगढ़

फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर युवक को ठगने वाली महिला गिरफ्तार,राजनांदगांव के जैन व्यापारी से भी की थी दो करोड़ रुपये की ठगी

भिलाई। फेसबुक पर एक से दोस्ती करने के बाद उसे अपनी व्यथा बताकर उससे ठगी करने वाली शातिर महिला को भट्ठी पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट लेकर उसे गिरफ्तार किया है।

महिला राजनांदगांव के अन्य प्रकरण में केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद थी। पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लिया और उसकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी की। है। भट्ठी पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत कार्रवाई की है।

भट्ठी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि सेक्टर-1 निवासी अमित सोनी ने सितंबर 2021 में प्रभात नगर डा. रूपल कंसल क्लीनिक के पास गंगा नगर जिला मेरठ उत्तर प्रदेश आरोपित मानसी यादव उर्फ मनु के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

फेसबुक पर शिकायतकर्ता की आरोपित महिला से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातें शुरू हो गई। आरोपित महिला ने खुद को बहुत दुखी बताकर पीड़ित की सहानुभूति हासिल की। इसके बाद उसने अपने बच्चे की बीमारी और पढ़ाई के खर्च के नाम पर अलग-अलग किस्तों में दो लाख आठ हजार रुपये ठग लिए थे। महिला ने पीड़ित को उसके रुपये वापस लौटाने का वादा भी किया था। लेकिन, बाद में मुकर गई थी।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की थी।

पीड़ित अनिल सोनी से ठगी करने के दौरान ही महिला ने अपने पति ललित यादव और देवर कौशल यादव के साथ मिलकर राजनांदगांव के एक व्यापारी संजू जैन से भी दो करोड़ रुपये ठग लिए थे। जिसके बाद व्यापारी संजू जैन ने आत्महत्या कर ली थी। उस मामले में राजनांदगांव जिले की बसंतपुर पुलिस ने आरोपित मानसी यादव उर्फ मनु और उसके पति ललित यादव को गिरफ्तार कर लिया था।उसका देवर कौशल यादव फरार हो गया था। गिरफ्तारी के बाद से आरोपित मानसी यादव उर्फ मनु केंद्रीय जेल दुर्ग में बंद थी। जिसे पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट लेकर गिरफ्तार किया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!