ख़बरें जरा हटकरछत्तीसगढ़धरमजयगढ़विविध खबरें
ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक खलासी बाल-बाल बचे

ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, चालक खलासी बाल-बाल बचे
धरमजयगढ़ छाल हाटी मार्ग की घटना
रायगढ़। धरमजयगढ़ से छाल हाटी सड़क पर लगातार दुर्घटनाओं का दौर जारी है। कभी छोटे वाहन चालक इस सड़क पर अपनी जान गंवा रहे हैं तो कभी बड़े वाहन चालकों को इस सड़क का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार 27 जून को धरमजयगढ़ के छाल हाटी मुख्य मार्ग पर तकरीबन 12 बजे एक ट्रक वाहन वृंदावन हॉस्पिटल मुहल्ले के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में वाहन चालक और खलासी को मामूली चोटें आई है। बताना होगा की रविवार के दिन हुए इस दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। इस सड़क के ढेरों पुल पुलियो के अगल बगल रेलिंग नही होना तथा सड़क के किनारे डाली गई मिट्टी इस तरह की दुर्घटनाओं का मुख्य कारण माना जाता है।




