
तमनार।तमनार में कोल खदान के लिए 08 दिसम्बर को हुई कथित जनसुनवाई के विरोध में ग्रामीणों की आर्थिक नाकेबंदी जारी है। आंदोलन के समर्थन में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के विधायक और कार्यकर्ता धरना स्थल पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद किया।
https://x.com/i/status/2002053113155621045
इस दौरान खरसिया विधायक उमेश पटेल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दो टूक शब्दों में कहा कि सत्ता जनता के विश्वास से मिलती है और जनहितों की अनदेखी की कीमत सरकार को चुकानी पड़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि औद्योगिक प्रबंधन जनादेश का विकल्प नहीं हो सकता।




