

रायगढ़ जिले के धाकड़ नगर कोतवाल के थाना क्षेत्र में मेहमानी आई महिला से हथियार की नोक पर सोने की चैन, कान के जेवर और अंगूठी लूटने का मामला सामने आया है। बाइक सवार हथियारबंद दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
महिला ने बताया कि राजगांगपुर ओडिसा से अपनी बेटी दामाद घर रायगढ़ आई थी । गणेश तालाब के पास घुमने आयी थी इसी बीच समृद्धि बाज़ार के पास बाइक सवार दो युवक महिला के पास आये और पता पूछने के बहाने महिला को हथियार अड़ाकर महिला के गले का सोने का चैन, कान का जेवर और अंगूठी निकलवाकर लूट कर भाग निकले। महिला कुछ करपाती इसके पहले आरोपी अपने मनसुबे मे कामयाब होकर 9-2-11 हो गये।
महिला की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है…



