खेलछत्तीसगढ़दिल्ली

वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज ने सिल्वर जीत रचा इतिहास,उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी बधाई

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। अमेरिका के यूजीन में चल रही 18वीं वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इसी के साथ वो इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है। नीरज ने 87.58 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला। इससे पहले 2003 में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने विश्व चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा,कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने दिए बधाई…

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1551105227461640192?t=FSbWAUnkzdnRihHe2OcMkA&s=19

अब 19 वर्ष बाद भारत को टूर्नामेंट में मेडल मिला है। नीरज के इवेंट में कुल 34 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, दो क्वॉलीफाइंग ग्रुप के 12 बेस्ट खिलाड़ियों के बीच फाइनल इवेंट हुआ। नीरज चोपड़ा ने पहले प्रयास में फाउल के बाद जबरदस्त वापसी की। उन्होंने चौथे अटेम्प्ट में फेंका 88.13 मीटर का थ्रो किया।
इसके बाद चौथे राउंड में वापसी के साथ दूसरे नंबर पर पहुंचे गए थे। आपको बता दें कि वर्ल्ड चैंपियनशिप में ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स ने गोल्ड जीता। उन्होंने 90.46 मीटर भाला फेंका। इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव भी थे। वे 78.72 मीटर भाला फेंककर 10वें नंबर पर रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!