देश /विदेश

राजस्थान में जंगलराज: मंदिर के पुजारी बाबूलाल वैष्णव को जिंदा जलाया गया

राजस्थान के करौली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, मंदिर के एक पुजारी को जिन्दा जला दिया गया, इस घटना के सामने आने बाद लोगों में काफी आक्रोश है, लोगों का कहना है कि राजस्थान में कानून का राज ख़त्म हो चुका है और और जंगलराज स्थापित हो गया है, इसीलिए अपराधी मंदिर के पुजारी को ही जिन्दा जला दे रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, राजस्थान में करौली जिले के सपोटरा में एक मंदिर हैं, मंदिर में पुजारी बाबूलाल वैष्णव रहते थे, मंदिर की देखभाल करते थे पूजा-पाठ करते थे, प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, मंदिर की जमीन को कब्जा करने के लिए भूमाफियाओं ने पुजारी पर पेट्रोल छिड़ककर ज़िंदा जला दिया, इसके बाद उपचार के लिए पुजारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी मौत हो गई।

इस मामलें पर अभी तक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान नहीं आया है और न ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोई ट्वीट किया है, यही घटना अगर उत्तर प्रदेश में हुई होती तो अबतक दोनों भाई-बहन जमकर ट्वीट करते, बयानबाजी करते चूँकि बी घटना कांग्रेस शासित राज्य में हुई है इसलिए सब खामोश हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!