
रायगढ़, 1 फरवरी 2020/ रायगढ़ विकास खण्ड के ग्राम-बनोरा में आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोईंग द्वारा मितानिन के लिए 1 से 3 फरवरी तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मितानिन को अपने संबंधित गांव की गर्भवती महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा गया। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षण में मितानिन को दी जाने वाली मेडिकल कीट में उपलब्ध जरूरी दवाई के बारे में बताया गया।




