देश /विदेश

27 दिसंबर से फिर शुरु हो सकती है अहमदाबाद-केवडिया सी प्लेन सर्विस

अहमदाबाद . अहमदाबाद -केवडिया के बीच सी प्लेन सर्विस आगामी 27 दिसंबर से फिर शुरू होने की संभावना है. मरम्मत के लिए मालदीव भेजा गया सी प्लेन अगले सप्ताह अहमदाबाद  लौट आएगा. बता दें कि सरदार पटेल की जयंति 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद -केवडिया के बीच सी प्लेन सेवा का उदघाटन किया था. केवडिया से सी प्लेन में सवार होकर पीएम मोदी अहमदाबाद आए थे. उदघाटन के एक महीने के बीत सी प्लेन सेवा को दो दफा बंद करना पड़ा. कभी यात्री नहीं मिलने से तो कभी रखरखाव के नाम पर सी प्लेन सेवा बंद रही. 25 दिन पहले सी प्लेन को मरम्मत के लिए मालदीव भेजा गया था. जहां से सी प्लेन के 26 या 27 दिसंबर को अहमदाबाद  लौटने की संभावना है. अमदाबाद से सीधे केवडिया को जोड़ने वाली सी प्लेन सेवा बंद होने से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाने वाले पर्यटकों में काफी निराशा है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!