खरसिया

संक्रमण को रोकने व बचाव के लिए खरसिया पुलिस लोगों को कर रहे है जागरूक…

संक्रमण को रोकने व बचाव के लिए खरसिया पुलिस लोगों को कर रहे है जागरूक…

दुनिया के कई देशों में फैल चुके कोरोना वायरस से निपटने के लिए जहां देश में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं । वहीं राज्य सरकार द्वारा भी जनहित में प्रत्येक जिलों में धारा 144 लागू कर आवश्यक सावधानी एवं कोरोना वायरस के फैलाव व संक्रमण से बचाव के लिए अपील किया जा रहा है।

इसी क्रम में खरसिया पीताम्बर पटेल एसडीओपी, थाना प्रभारी निरीक्षक एस.आर साहू चौकी प्रभारी खरसिया उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम के टीम द्वारा अपने के साथ शुक्रवार दिनांक 20.03.2020 को द्वारा खरसिया टाउन के अग्रसेन चौक, सुभाष चौक,मंगल बाजार चौक प्रमुख मार्गों पर एलाउंसमेंट कराकर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण व फैलाव को रोकने के प्रति जागरूक कर पंपलेट बांटा गया है । इस पंपलेट में कोरोना वायरस से होने वाले कोविड-19 से बचाव व फैलाव को रोकने के उपाय बताए गए हैं । खरसिया पुलिस द्वारा क्षेत्र के लोगों से विशेष रूप से अपील किया जा रहा है कि यदि कोई व्यक्ति विदेशों से यात्रा कर शहर में आए है या आते हैं तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस को देंवे ।ऐसे नागरिक पहले अपनी जांच करावे । लोगों से यह भी अपील किया गया कि किसी प्रकार की अफवाह को न फैलावें और न ही उसका हिस्सा बने।अति आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले,घर के बुजुर्ग एवं बच्चे तथा बीमार व्यक्तियों का खास ध्यान रखें।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!