ख़बरें जरा हटकरखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

महका में खरसिया पुलिस की जन चौपाल…

महका में खरसिया पुलिस की जन चौपाल…

पुलिस और आमजन के बीच की दूरी कम करने के साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित रूप से निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले मार्ग दर्शन पर

जिले के सभी थाना क्षेत्र अन्तर्गत थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा ‘पुलिस जन चौपाल’ लगाया जा रहा है।

खरसिया क्षेत्र अन्तर्गत आयोजित पुलिस जन चौपाल जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती निमिषा पाण्डेय, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक एस आर साहू चौकी प्रभारी जी पी बंजारे अपने स्टाफ के साथ ग्रामीणों को वर्तमान में हो रहे साइबर क्राइम,ग्रामीणों को फेक कॉल, व्स्ग्, इनामी कूपन, लाटरी के जरिये हो रही ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने एवं बचाव के उपाए बताये गये। उनके द्वारा महिलाओं को फेरीवालों व सोना-चांदी चमकाने वालों से लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतने को कहा गया तथा उपस्थित जन समूह को क्षेत्र में आपराधिक किस्म के लोगों जुआ, सट्टा, शराब में संलिप्त व्यक्तियों पर कार्यवाही व क्षेत्र में शांति व्यवस्था के लिये ऐसे लोगों की सूचनाएं देने व पुलिस का सहयोग करने कहा गया।

जन चौपाल कार्यक्रम में एसडीओपी एवं थाना चौकी प्रभारी द्वारा ग्रामवासियों की समस्याओं

एवं शिकायतों को सुना गया एवं कुछ समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया एवं ग्रामीणों की कुछेक समस्याओं का यथाशीघ्र उचित निराकरण का आश्वासन दिया गया है ।

कार्यक्रम में रिपू सुदन पाण्डेय सहित,जनपद पंचायत सदस्य, संरपच,पंच,

महिला समूह की सदस्यगण के साथ ही भारी संख्या में गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहीं ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!