
शा. उ. मा. वि. नवागांव में शैक्षणिक भ्रमण के तहत नरवा गुरुवा घुरवा गौठान, सोलर पैनल व डेम दिखाने हेतु बच्चों को कराया गया भ्रमण

कम्पोस्ट खाद बनाने के तरीके नदी नालो की उपयोगिता तथा बारी में साग सब्जी लगाने एवं उसकी महत्ता को शिक्षकों द्वारा बच्चों को बताया गया

खरसिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव प्राचार्य के आदेश अनुसार आज शैक्षणिक भ्रमण के तहत नरवा गरुवा घुरवा गौठान तथा सोलर पैनल व डेम दिखाने हेतु बच्चों को भ्रमण करवाया गया। जिसमें बच्चों के साथ-साथ शिक्षक श्रीमती रजनी दर्शन, श्रीमती एफ. के. तिग्गा, श्रीमति अनीता नागवंशी कुमारी, सरिता चौहान, श्री भोज कुमार राठौर, अमन अग्रवाल, अक्षय कुमार, जवाहर नायक प्रधान पाठक मा. शा., केशरमणी नायक, शिक्षक शंकर लाल कुर्रे, राघवेन्द्र जाटवर प्रधान पाठक प्रा.शा., नरेंद्र कुमार पटेल, अन्नपूर्णा राठिया तथा अनिता लाईट लोरिन किस्पोट्टा के साथ – साथ ग्राम पंचायत नवागांव के सरपंच विजय मांझी, संकुल प्राचार्य जी.एस. तिवारी संकुल समन्वयक भोलाशंकर पटेल भी शामिल हुए।
भ्रमण कार्यक्रम में बच्चों को कम्पोस्ट खाद बनाने के तरीके नदी नालो की उपयोगिता तथा बारी में साग सब्जी लगाने एवं उसकी महत्ता को शिक्षकों द्वारा बच्चों को बताया गया।




