खेल

इंडियन प्रीमियर लीग का शेड्यूल हुआ जारी,31 मार्च…

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी हो गया है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच 31 मार्च को पहला मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये मैच होगा। 28 मई को फाइनल मुकाबला खेला जाना है।

18 डबल हेडर होंगे

इस आईपीएल में एक दिन में 2 मैच होंगे। इस दौरान पहला मैच दोपहर 3:30 बजे और दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। 31 मार्च को गुजरात और चेन्नई के बीच पहले मुकाबले के बाद एक और 2 अप्रैल को दो डबल हेडर होंगे।

एक अप्रैल को पंजाब-कोलकाता के बीच पहला और लखनऊ-दिल्ली के बीच दूसरा मुकाबला होगा। वहीं, 2 अप्रैल को सनराइजर्स-राजस्थान के बीच पहला और बेंगलुरु-मुंबई के बीच दूसरा मुकाबला होगा। 8 अप्रैल को टूर्नामेंट की 2 सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला होगा।

58 दिन में 10 टीमों के बीच कुल होंगे 74 मुकाबले

58 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। एक टीम 14 मैच खेलेगी, 7 अपने घर पर 7 विपक्षी टीम के घर पर रहेंगे। 10 टीमों के बीच लीग स्टेज के 70 मुकाबले होंगे।

इन 12 शहरों में होंगे सभी मैच

टूर्नामेंट के 74 मैच 12 अलग-अलग शहरों में होंगे। IPL टीमों के 10 शहरों के अलावा गुवाहाटी और धर्मशाला भी मुकाबले होंगे। IPL टीमों के 10 शहर मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, जयपुर, बेंगलुरु, लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली, मोहाली और कोलकाता रहेंगे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!