छत्तीसगढ़

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व आला अधिकारियों ने सुदूर वनांचल के ग्रामों का किया सघन दौरा

बालोद ।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
कलेक्टर सिंह ने 6 और 7 जुलाई को अपने 2 दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव व वनमंडलाधिकारी आयुष जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य आला अधिकारियों के साथ आज डौण्डीलोहारा एवं डौण्डी विकासखंड के सुदूर वनांचल के विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया। कलेक्टर व अधिकारियों ने जिले के अंतिम छोर में स्थित डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम कुदारी दल्ली, तुमड़ीकसा, करियाटोला, बड़े जुंगेरा, केरी जुंगेरा, कोडेकसा, गोटीटोला और पीपरखार, डौण्डी विकासखंड के ग्राम बिटाल, सल्हाईटोला आदि ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने गॉवों में जनचैपाल लगाकर ग्रामीणों की मॉगों व समस्याओं की जानकारी ली।

इस दौरान कलेक्टर व अधिकारियों ने डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम कुदारी दल्ली में जनचैपाल लगाकर गॉव के समस्याओं के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। ग्रामीणों ने गौठान में फेंसिग कराने की मॉग, चारागाह स्थल से अतिक्रमण हटाने, मनरेगा कार्य स्वीकृत कराने, समय पर मजदूरी भुगतान, स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था, आवास निर्माण, राशन कार्ड, सामाजिक पेंशन राशि दिलाने आदि की मॉग की। कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित ग्राम के नन्हे-मुन्हे बच्चों से बातचीत भी की।

कलेक्टर व अधिकारियों ने ग्राम तुमड़ीकसा में पहुॅचकर ग्रामीणों से हालचाल पूछा। ग्रामीणों ने राशन कार्ड, वनाधिकार पत्र, सामाजिक पेंशन राशि, स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने तथा आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका नियुक्ति आदि की मॉग की। कलेक्टर डॉ. सिंह ने 01 माह के भीतर आंगनबाड़ी केन्द्र में सहायिका नियुक्ति करने तथा विद्युत आपूर्ति हेतु लाईन विस्तार करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण कराने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने मौके पर उपस्थित वरिष्ठ कृषि अधिकारी को 01 सप्ताह के भीतर फसल बीमा राशि एवं किसान सम्मान निधि की राशि का भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने गॉव के पढ़े-लिखे युवा-युवतियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षण व अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान करने केलिए स्थान चयनित कर इस कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर व अधिकारियों ने पूर्व माध्यमिक शाला तुमड़ीकसा का निरीक्षण भी किया। कक्षा छठवीं और कक्षा सातवीं के विद्याथिर्यों से पहाड़ा ज्ञान के संबंध में जानकारी ली। कक्षा के विद्यार्थी विकास कुमार, यशुमती और सेवंत सिन्हा ने 13 का पहाड़ा पढ़कर सुनाया, इस पर कलेक्टर और अधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त कर उन्हें शुभकामनाएॅ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने ग्राम तुमड़ीकसा में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ग्राम लमती के ग्रामीणों ने कलेक्टर डॉ. सिंह को लंबे समय तक गॉव के ट्रांसफार्मर खराब होने से गॉव में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी भी दी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डॉ. गौरव सिंह ने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को आज शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगाकर उन्हें सूचित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम करियाटोला में आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम बड़े जुंगेरा में ग्रामीणों को समय पर राशन उपलब्ध कराने हेतु 01 माह बाद ग्राम में शासकीय उचित मूल्य की संचालन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक शाला केरी जुंगेरा का निरीक्षण कर अध्यापन व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने अांगनबाड़ी केन्द्र केरी जुंगेरा के निरीक्षण के दौरान नन्ही बच्ची भूमिका को अपने गोद में बिठाकर लाड-प्यार दिया। कलेक्टर के इस आत्मीय और स्नेहिल व्यवहार से नन्ही बच्ची काफी प्रसन्न नजर आ रही थी।

इस दौरान कलेक्टर और अधिकारियों ने ग्राम कोडेकसा में शासकीय कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्राम गोटीटोला और पीपरखार में पहुॅचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका हालचाल पूछा। कलेक्टर ने ग्रामीणों की मॉग पर ग्राम गोटीटोला में तत्काल गली लाईन का विस्तार करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी तरह ग्राम पीपरखार के स्कूल में शिक्षकों की व्यवस्था तथा मार्ग में पुलिया निर्माण की स्वीकृति प्रदान के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान अधिकारियों ने बिटाल, सल्हाईटोला, घोटिया आदि ग्रामों में पहुॅचकर विकास कार्यों का अवलोकन किया। अधिकारियों ने सल्हाईटोला के गौठान का निरीक्षण कर स्वसहायता समूह की महिलाओं की ओर से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ग्रामीणों के मॉगों व समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!