खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता संकट: विभाग की लापरवाही पर सवाल…

खरसिया।रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र में एनएच 49 पर विभाग की लापरवाही के चलते सड़क सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।

एनएच 49 में कतार में खड़ी गाड़ियों क्यों?

यह आरोप हमारी टीम नहीं लगा रहा सड़क पर उनकी लापरवाही आपको भी दिख जाएगा।

एन एच 49 में गंदगी के जिम्मेदार पर कब होगी कार्यवाही?

इस एन एच 49 का उचित देखभाल मरम्मत नहीं करने के वजह से, सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है और उद्योग घरानों द्वारा एनएच में गंदगी फैलाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।

स्थानीय शासन और प्रशासन मौन दर्शक बने हुए हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। 

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि और कई मौतों की खबरें अखबारों में प्रकाशित हो रही हैं, लेकिन लापरवाह ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ शासन प्रशासन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। आम जनता और स्थानीय निवासियों ने अधिकारियों की निष्क्रियता पर सवाल उठाते हुए कार्यवाही की मांग की है।

आप हम सड़क हादसे में मौत का खबर सोशल मीडिया पर विनम्र श्रद्धांजलि दे अपनी नैतिक दायित्व जिम्मेदारी निभाते चले जाते हैं आखिर कब तक ऐसा चलता रहेगा?जागो और जिम्मेदारो के जिम्मेदारी तय करते हुए सचेत कराएं ऐसा नहीं चलेगा आपको अपनी जिम्मेदारी निभाना ही पड़ेगा।

माण्ड नदी के पास मरम्मत के लिए तरसती एन एच 49

 अब देखना यह है कि कितने मौत के पश्चात प्रशासन इस गंभीर समस्या का समाधान करेगा?

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!