खरसियाछत्तीसगढ़

होली पर्व को लेकर खरसिया चौकी में शांति समिति की बैठक आयोजित

खरसिया। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से खरसिया चौकी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक दिनांक 11 मार्च 2025 को प्रातः 11:00 बजे चौकी परिसर में आयोजित की जाएगी।

फाइल फोटो

खरसिया चौकी प्रभारी एसआई संजय नाग ने बताया कि बैठक में क्षेत्र के सभी पत्रकार बंधु एवं गणमान्य नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। बैठक का मुख्य उद्देश्य होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना एवं संभावित चुनौतियों पर चर्चा करना है।

फाइल फोटो

एस आईं नाग ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव एवं विचार साझा करें। पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

फाइल फोटो

होली के अवसर पर असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। चौकी प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस , प्रशासन को सूचित करें।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!