खरसियाछत्तीसगढ़

कार्यवाही युवती का अश्लील फोटो वायरल मामले में केस

तालाब में नहाती किशोर बालिका का फोटो खींचकर युवक किया छेड़खानी, फोटो वायरल होने पर पिता को हुई जानकारी….

खरसिया पुलिस ने आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड….

               खरसिया ।गत दिनों पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा पुलिस अधीक्षकों के साथ वर्चुअल बैठक में महिला संबंधी अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये हैं ।

निर्देशों के पालन में एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले एसडीओपी निमिषा पाण्डेय, निरीक्षक शनिप रात्रे के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी लंबित मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी  के लिए अभियान चलाया जा रहा है जिसमें एस आई अमिताभ खांडेकर खरसिया पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता मिली है
              
दिनांक 29.05.2022 को थाना खरसिया में रिपोर्टकर्ता उसकी 17 वर्षीय लड़की के साथ थाना के दक्षिण क्षेत्र के ग्राम का रहने वाला नवरतन पटैल द्वारा छेड़खानी कर उसके नहाते समय की फोटो को व्हाटसअप पर वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराया । रिपोर्टकर्ता बताया कि दिनांक 29.05.2022 को अंजान नम्बर से उसके मोबाइल पर उसकी बेटी का तालाब पर नहाते समय ली गई।

तस्वीर व्हाटसअप पर आया । तब उसने नम्बर का पता लगाया और अपनी बेटी से भी पूछा तो बताई कि करीब 15 दिन पहले गांव के तालाब पचडी के पास नवरतन पटैल इसका फोटो खींच रहा था जिसे देखकर मना की तो वह आकर हाथ बांह पकड़कर अश्लील बाते कहकर छेड़खानी किया ।

रिपोर्टकर्ता के लिखित आवेदन पत्र

एसडीओपी, निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन पर उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर द्वारा आरोपी नवरतन पटैल (25 साल) के विरूद्ध धारा 354, 354 (ग), 509 बी भादवि व 8, 12 पास्को एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर बालिका का महिला विवेचक से कथन कराया गया तथा तत्काल हमराह स्टाफ के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके गांव रवाना हुये ।

                आरोपी पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिससे मोबाइल आदि की जप्ती कर आरोपी को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
                आरोपी पतासाजी,गिरफ्तारी में उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, आरक्षक जयसिंह ‍सिदार,दशरथ लाल सिदार की अहम भूमिका रही है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!