खरसियाछत्तीसगढ़

विकासदूत बड़ी सोच बड़ा हृदय सरलता,सादगी की प्रतिमूर्ति,एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि-राम शर्मा

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल विकासदूत बड़ी सोच बड़ा हृदय सरलता एवं सादगी की प्रतिमूर्ति और एक जिम्मेदार जनप्रतिनिधि

राम शर्मा @खरसिया।खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं केबिनेट मंत्री उमेश पटेल अपने क्षेत्र एवं जिले में ही नही अपितु समूचे प्रदेश स्तर की राजनीति में भी उनका नाम बढ़े सम्मान से लिया जाता हैं, विगत 15 वर्षों से प्रदेश में भाजपा सरकार होने के कारण खरसिया विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति कुछ धीमी जरूर रही किन्तु 2018 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही उमेश पटेल ने जैसे ठान लिया है

कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लिए एक स्वर्णिम इतिहास लिखना हैं और विगत करीब साढ़े चार वर्षों के उनके कार्यकाल को देखा जाए तो ये बात शत प्रतिशत सही परिलक्षित हो रही हैं और खरसिया विधानसभा क्षेत्र अपने सबसे स्वर्णिम दौर की अग्रसर हैं ऐसा कहा जा सकता है ।


रानीसागर से रायगढ़ चौक तक की सड़़क एवं रायगढ़ चौक से लेकर मुड़पार तक कि सड़क का हाल बेहाल था आमजनता का आना जाना दुश्वर हो गया था,खरसिया शहर की ओर आने वाली दोनो मुख्य सड़को की दुर्दशा के कारण यहाँ का व्यापार भी कमतर होने लगा था किंतु उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दिखाया कि हौसले अगर बुलंद हो तो तकदीर भी सलाम करती हैं उनके प्रयासों से ही करोड़ो रूपये की लागत से आज दोनो सड़के बनकर पूर्ण रूप से तैयार हैं, सड़क निर्माण को पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर कराने के लिए मंत्री उमेश पटेल खुद अनेको बार निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेने के लिए पहुँच जाते थे जिसकी सुखद परिणीति आज खरसिया वासियों के सामने हैं एवं एक मजबूत सड़क बनकर तैयार हैं सड़क बनने से पहले खरसिया वासियों को रायगढ़ जाने के लिए करीब 2 घंटे लगते थे सड़क बनने के बाद अब आधा घण्टा में ही खरसिया से रायगढ़ तक का सफर तय किया जा रहा है एवं खरसिया का व्यापार भी फिर से गति पकड़ने लगा है और ये सब संभव हो पाया हैं तो इसका श्रेय निश्चय ही उमेश पटेल की कार्यप्रणाली को दिया जाना चाहिए इसमें कोई संशय नही है ।


उमेश पटेल दलगत राजनीति से अलग हटकर आज क्षेत्र में विकास की जो अमरगाथा लिख रहे है आमजनता से जिस सहजता व सरलता से भेंट मुलाकात करके उनकी समस्याओं को सुनने एवं उनका निराकरण करने का प्रयास करते है उसके कारण आज हर व्यक्ति चाहे वो कांग्रेसी हो भाजपाई हो या राजनीति से दूर एक आम व्यक्ति हो उनकी प्रशंसा में कसीदे गढ़ते नजर आते है यूं तो खरसिया विधानसभा क्षेत्र को समूचे राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का सबसे अभेदगढ़ माना जाता हैं लेकिन इस अभेदगढ़ को अभेद किला बनाये रखने के लिए पहले शहीद नंदकुमार पटेल एवं उसके बाद उनके छोटे पुत्र उमेश पटेल कितनी मेहनत किये है ये सिर्फ कल्पना ही कि जा सकती हैं…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!