
जिले में 24 अगस्त से 28 सितम्बर तक मनाया जा रहा शिशु संरक्षण माह
खरसिया/रायगढ़। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 24 अगस्त से 28 सितम्बर 2021 तक समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी के निर्देशानुसार आज सिविल अस्पताल खरसिया से जीवनदीप समिति के सदस्यों तथा डॉ. भानूप्रताप पटेल (जिला टीकाकरण अधिकारी) के मुख्य आतिथ्य में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया गया।

वही डॉ. भानूप्रताप पटेल (जिला टीकाकरण अधिकारी) ने बताया की जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 24 अगस्त से 28 सितम्बर 2021 तक समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित किया जा रहा है। उक्त अभियान अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को गर्भवती माताओं एवं बच्चों को टीकाकृत कर जिले के 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा तथा के 06 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आई.एफ.ए. सिरप पिलाई जाएगी। विटामिन ए का नियमित खुराक प्रत्येक छ: माह में एक बार लेने से बच्चों में रतौंधी, दस्त, श्वांस, संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है। अत: 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को विभिन्न रोगो से बचाव करने वाली विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें।

उक्त कार्यक्रम में डॉ. भानूप्रताप पटेल (जिला टीकाकरण अधिकारी), डॉ. दिलेश्वर पटेल (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सिविल अस्पताल खरसिया), डॉ. अभिषेक पटेल (बीएमओ), सूरज पटेल (बीपीएम), चोलेश्वर पटेल,हलधर यादव तथा जीवनदीप समिति से गोपाल शर्मा, मनोज अग्रवाल, विकास अग्रवाल (विक्कल), मनोज महंत, राजेन्द्र राठौर (लालू), केराबाई सिदार – तुरेकेला तथा लीला राठिया – पामगढ़ उपस्थित रहे।





