देश /विदेश

दिल्ली कूच पर अड़े किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले व बॉर्डर सील

दिल्‍ली। देश में महामारी कोरोना संकट काल के बीच केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है, कल से बड़ी संख्या में किसान हिंसक प्रदर्शन कर रहे है और अब हालत काबू से बहार होते नजर आ रहे हैं। अब पंजाब के किसानों बड़ी संख्या में राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली कूच किया हैं, हालांकि, राज्यों की सीमा पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की हुई है।

किसानों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले :

जानकारी के अनुसार, हजारों की संख्‍या में किसानों ने ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत दिल्‍ली कूच किया है व दिल्ली और हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर पहुंचे। तो वहीं, किसानों को दिल्ली में आने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है और बॉर्डर भी सील किए है। इसके अलावा दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को तितर-बितर करने के लिए आज शुक्रवार सुबह पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे।

दिल्ली पुलिस ने टिकरी बॉर्डर किया बंद :

किसान मार्च के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि, “सिंघु बॉर्डर की ओर वाहनों के जाने की अनुमति नहीं है और अंतर्राज्यीय वाहन वेस्टर्न/ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जाएं। टिकरी बॉर्डर भी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है और पुलिस ने लोगों से रिंग रोड, मुकरबा चौक व जीटीके रोड जाने से बचने को कहा है।”

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना :

बताया गया है कि, पंजाब के किसानों के दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए सिंघु बॉर्डर पर रोक दिया गया तो इस दौरान एक किसान ने कहा- हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं और हम इसे जारी रखेंगे। हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में प्रवेश करेंगे, लोकतंत्र में हर किसी को प्रदर्शन की अनुमति होनी चाहिए।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!