रायगढ़ पुलिस महकमों में प्रशासनिक सर्जरी

उत्तम साहू लाईन,सरिया के सिंघम सारंगढ़, युवराज तिवारी कोतरा रोड,अमित शुक्ला संभालेंगे जूटमिल थाने की कमान अंजना पहुंची सरिया तो मारकंडे भूपदेवपुर

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने देर रात बड़े पैमाने पर जिला पुलिस में फेरबदल किया है। जारी की गई लिस्ट में आठ थाना प्रभारियों को इधर से उधर । इसी प्रकार 07एस आई का भी तबादला एक खाने से दूसरे थाने किया गया है। शहर के चार थानों में से दो थाना प्रभारियों का प्रभार बदल दिया गया है। जबकि खरसिया, कोतवाली और चक्रधर नगर थाना प्रभारी और विश्वास जताते हुए उन्हें यथावत रखा गया है। शहर के दो अन्य थाना कोतरा रोड की बात करें तो यहां यातायात में पदस्थ निरीक्षक युवराज तिवारी को भेजा गया है कोतरा रोड थाने के प्रभारी रूपक शर्मा पहले ही रायपुर भेजे जा चुके हैं । जूट मिल थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा को सरिया भेज दिया गया है जबकि इनके स्थान पर धरमजयगढ़ में पदस्थ थाना प्रभारी अमित शुक्ला को लाया जा रहा है।जबकि धरमजयगढ़ में अमित के बदले छाल एसआई अमित अग्रवाल को प्रभारी बनाया गया है। जिले का सबसे चर्चित थाना सरिया के प्रभारी आशीष वासनिक को सारंगढ़ की कमान सौंपी गई है और जबकि इनके स्थान पर जूट मिल से अंजना केरकेट्टा अब सरिया की नई थाना प्रभारी होंगी। सारंगढ़ के वर्तमान थाना प्रभारी कादर खान को छाल थाने का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार थाना बरमकेला की बात करें तो यहां से ध्रुव कुमार मारकंडे को भूपदेवपुर थाना भेजा गया है मारकंडे के स्थान पर बरमकेला थाने का प्रभार अब कापू थाना प्रभारी चमन सिन्हा संभालेंगे उत्तम साहु थाना प्रभारी भुपदेवपुर से लाइन भेजा गया।





