छत्तीसगढ़रायगढ़

पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष गिरधारी पटेल शिव लोक गमन कर लिए

सेवानिवृत्त प्राचार्य गिरधारी पटेल का निधन

रायगढ़ के अग्रणी महाविद्यालय किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र के प्राध्यापक रहे शासकीय महाविद्यालय सरायपाली एवं रायगढ़ के पी. डी. कालेज में प्राचार्य के रूप में भी अपनी सेवाएं देते हुए शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए प्रो. जी .एल.पटेल का 28 मार्च सोमवार को निधन हो गया ।82 वर्षीय प्रोफेसर जी .एल. पटेल मूलत: सरिया के समीपस्थ ग्राम कंडोला निवासी थे ।अपने पीछे 2 पुत्र एवं पांच पुत्रियों से भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए । विदित हो कि प्रोफेसर जी .एल. पटेल अखिल भारतीय अघरिया समाज के लंबे समय तक अध्यक्ष भी रहे उनके निधन से अघरिया समाज के साथ प्रबुद्ध वर्ग, महाविद्यालय के प्राध्यापक संवर्ग एवं प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों द्वारा गहन शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति हेतु प्रार्थना की गई है ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!