छत्तीसगढ़

वाजिब किसानों को नहीं मिला लाभ फर्जी ढंग से एजेंटों ने हड़प ली राशि

उद्यानिकी फसलों के बीमा में लाखों के फर्जीवाड़ा का मामला

राजनांदगांव. खरीफ सीजन में उद्यानिकी फसलों को बीमा कराने वाले वाजिब किसानों को फसल क्षति के बाद भी बीमा की राशि नहीं मिली है। वहीं कंपनी के कुछ एजेंटो द्वारा किसानों का फर्जी रेगहानामा बना कर बीमा का राशि हड़पने का मामला सामने के बाद वाजिब किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है।

उद्यानिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पिछले खरीफ सीजन में जिले के करीब 600 किसानों ने अपने फसलों का बीमा कराया था। इसमें टमाटर, बैगन, केला, पपीता, अदरक, अमरुद शामिल है। किसानों द्वारा बीमा का प्रीमियम राशि भी जमा किया गया। बारिश की वजह से फसलें नष्ट हो गई थी।

बीमा कंपनी बजाज द्वारा उद्यानिकी विभाग के सहयोग से फसल क्षति का सर्वे कर क्लेम किया गया। बताया जा रहा है कि 600 किसानों में से करीब 250 किसानों को ही बीमा राशि की राशि मिली है। वहीं अन्य किसानों का बीमा राशि एजेंटो द्वारा फर्जी तरीके से रेगहानामा कर निकाल ली गई है। इसकी जानकारी किसानों को भी नहीं है। पहले दौर में जिले के खैरागढ़, डोंगरगढ़ और छुरिया ब्लॉक के किसानों से फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है। मामले की जांच होने पर जिले में बीमा के नाम पर बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा होने की संभावना है।

संपर्क कर राशि वापस करने कर रहे मिन्नत

बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा का पत्रिका ने खुलासा किया। मिली जानकारी के अनुसार पत्रिका में खबर प्रकाशन होने के बाद फर्जीवाड़ा करने वाले बीमा कंपनी के एजेंटों द्वारा किसानों से संपर्क कर बीमा की राशि लौटाने मिन्नत की जा रही है। एजेंट किसानों को राशि लौटाने के बदले शिकायत नहीं करने मिन्न्त कर रहे हैं।

कड़ी कार्रवाई करेंगे

उद्यानिकी फसलों में बीमा के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के मामले में जल्द ही एक जांच टीम गठित की जाएगी। टीम से पूरे मामले की जांच कराएंगे। इस तरह का मामला सामने आने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे।

तारण प्रकाश सिन्हा, कलेक्टर राजनांदगांव

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!