छत्तीसगढ़जांजगीर

 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति पर हुई चर्चा

जांजगीर चांपा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश महामंत्री और बिलासपुर संभाग के प्रभारी प्रदीप राजगीर ने कांग्रेसजनों की बैठक ली। उन्होंने अपनी प्रवास का प्रयोजन बताते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि जिलाध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति शीघ्र की जानी है। जिसके लिए कर्मठ मिलनसार व्यक्ति को दायित्व दिया जाएगा। राजगीर ने आगे कहा कि अधिवक्ता साथी समाज से जुड़े रहकर देश की संविधान और कानून की सेवा करते हैं ।

कांग्रेस की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने में विधि विभाग सबसे अच्छा माध्यम है। प्रदेश कांग्रेस सचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश पैगवार ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत के संविधान की लक्ष्य और कांग्रेस की नीति को जन जन तक पहुंचाने की जवाबदारी समाज के प्रतिष्ठित वर्ग अधिवक्ता की है क्योंकि कांग्रेस ही देश और देश की संस्था को बचा सकती है बैठक को रफीक सिद्दीकी, संतोष शर्मा (पप्पू महाराज), शिवबिहारी शर्मा, सिराज खान, हरीश लाल, चेतन कोसले, वी के हरबंश ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता शिशिर द्विवेदी व आभार लक्षण कुमार कमलेश ने किया। बैठक में विशेष रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता मन्नूलाल श्रीकांत, अभय गुप्ता, सुनील साहू, मनोज राठौर, कृष्ण कुमार यादव, राजकुमार ताम्रकार, संतोष कुमार प्रधान, लक्ष्मी प्रधान, राजू कोसले सहित अधिवक्ता उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!