
बता दें कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ नया जिला घोषणा होने के बाद बरमकेलावासी रायपुर मुख्यमंत्री निवास जाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ज्ञापन सौंपा था और निवेदन किया था कि बरमकेला विकासखंड के नागरिकों के हित को ध्यान में रखते हुए हमें रायगढ़ जिला में ही यथावत रखी जाय जिस पर मुख्यमंत्री ने वादा किया था कि आप जहां रहना चाहते हो वहां रहोगे आप लोगों को इतनी दूर आने की आवश्यकता नहीं थी आगे आप दावा आपत्ति के समय अपना आपत्ति दर्ज कर देना ये आश्वासन हजारों लोगों के बीच में नवाखाई जैसे पवित्र त्यौहार के दिन की थी।
उसके बाद दावा आपत्ति के समय विकासखंड के सभी 96 पंचायत के 225 ग्रामों से 15 हजार से अधिक आम नागरिकों व जन प्रतिनिधियों ने व्यवस्था के अनुरूप तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी आपत्ति दर्ज की थी।



इसके बाद भी अपनी मांगे पूरी नहीं होती देख बरमकेला विकासखंड के लोगों में भारी जनाक्रोश देखने को मिला रहा है।आज जिला संघर्ष समिति के तत्वावधान में आयोजित इस चक्काजाम आंदोलन कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने समवेत स्वर में कहा कि लोकतंत्र में शासन को प्रजा के अनुरूप कार्य करनी चाहिए।भूपेश बघेल की वादाखिलाफी नहीं चलेगी।यदि वे अपना वादा पूरा नहीं करते हैं तो आने वाले समय में क्षेत्र की जनता उनका कड़ा विरोध करेगी।
तकरीबन 3 बजे सारंगढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि आपकी मांगों को ईमानदारी पूर्वक हम शासन स्तर पर पहुंचायेंगे अब आप अपना ये चक्काजाम कार्यक्रम को खत्म करें जिस पर आंदोलनकारियों ने उनकी बात माना और अंततः करीबन 3ः15 बजे उक्त आंदोलन को खत्म की गई।
शांतिपूर्ण तरीके से हुई आंदोलन:-
आंदोलन के दौरान किसी भी प्रकार का कोई अप्रिय घटना देखने को नहीं मिला। शुरुआत से लेकर अंत तक चक्काजाम कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।
पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी:-
कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। पुलिस अधिकारी हड़ताल खत्म कराने के लिए लगातार समझाईस देते नजर आए परन्तु प्रदर्शनकारियों ने उनकी एक न सुनी।
मांग पुरी नहीं हुए तो मुख्यमंत्री व विधायक का होगा विरोध प्रदर्शन:जगन्नाथ पाणिग्राही
भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही नें बताया कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के रास्ते में गोमर्डा अभ्यारण्य पड़ता है आए दिन इस रास्ते पर हिंसक जंगली जानवरों का भय बना रहता है।साथ ही इस जंगल में नक्सली गतिविधीयां संचालित हुई है।
उन्होनें मुख्यमंत्री भुपेश बघेल एवं स्थानिय विधायक पर तंज कसते हुए कहा कि आप लोग रायगढ़ जिला में हैं और आगे भी रायगढ़ जिला में रहोगे कहा था परंतु अब इसे निभानें में कतरा क्यों रहे हैं। यदि आप अपनी कही गयी बातों को पुरा नहीं करोगे तो क्षेत्र के लोग आपको इस क्षेत्र में घुसनें नहीं देंगे। और यदि आपका इस क्षेत्र में आना हुआ तो गांव के लोग काला झण्डा लेकर के आपका मुंह काला करेंगे।
इनकी रही मौजूदगी
भाजपा नेता जगन्नाथ पाणिग्राही कांग्रेस नेत्री व जनपद पंचायत अध्यक्ष तारा शर्मा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर विश्वाल,किसान नेता मोहन पटेल,बरमकेला भाजपा अध्यक्ष मनोहर पटेल,सरिया अध्यक्ष परदेशी प्रधान,लेंध्रा अध्यक्ष भुतनाथ पटेल,नगर पंचायत अध्यक्ष हेमसागर नायक,उपाध्यक्ष रामकुमार नायक,जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रामकृष्ण नायक,कैलाश पण्डा,अजय नायक,चुड़ामणि पटेल,राधामोहन पाणिग्राही,चक्रधर पटेल,सेवकराम पटेल सरपंच संघ अध्यक्ष ओंकार पटेल,जयरतन पटेल,अरविंद पटेल,राजकिशोर पटेल,दयाराम चौधरी,मोहन पटेल,अशोक भोई, अरूण मालाकार,सविता गजानन गड़तिया शारदा मालाकार,दीपकुमारी पटेल,राजकुमारी स्वर्णकार,सहोद्रा सिदार हिताषिनी साहू,हेमकुंवर नायक, ईश्वर साहू,जुगलकिशोर अग्रवाल,बासुदेव चौधरी,रामधारी रात्रे,दशरथ साहू,लोकनाथ नायक,गजपति डनसेना,तुलाराम डनसेना,राधाकांत देहरी,गोवर्धन निषाद,सहित हजारों की संख्या में बरमकेलावासी उपस्थित थे।




