
260 से अधिक कामगार हुए लाभान्वित, प्लांट निदेशक विकास अग्रवाल ने सामाजिक कार्यों में निरंतर भागीदारी का किया संकल्प
राबर्टसन। कर्मचारियों के स्वास्थ्य और कल्याण को प्राथमिकता देते हुए स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड में 8 नवंबर को एक दिवसीय ईएसआईसी मेडिकल कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में खरसिया ईएसआईसी डिस्पेंसरी से पहुंचे डॉ. विनोद दर्शन और उनकी टीम ने कार्यकर्ताओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
कैंप में प्लांट ओएचसी टीम ने सक्रिय सहयोग किया। आयोजन के दौरान प्लांट हेड अर्जुन मलाकर और एचआर हेड राजेंद्र गुप्ता सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस स्वास्थ्य शिविर में 260 से अधिक ईएसआईसी पंजीकृत कर्मचारियों की जांच की गई। सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ रक्तचाप, शुगर स्तर, आंखों की जांच जैसे कई परीक्षण किए गए। डॉक्टरों की टीम ने कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व के बारे में जागरूक किया।
शिविर के दौरान निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा उपस्थित कर्मचारियों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव भी प्रदान किए गए।
कंपनी प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस तरह के आयोजन कर्मचारियों की उत्पादकता और कार्यक्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड अपने कर्मचारियों के समग्र विकास और कल्याण को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रही है।
इस अवसर पर प्लांट निदेशक विकास अग्रवाल ने कहा कि –
“कर्मचारियों का स्वास्थ्य हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ कर्मी ही सशक्त उद्योग का निर्माण करते हैं। भविष्य में भी स्काई एलॉयज एंड पॉवर लिमिटेड सामाजिक और जनहितकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करती रहेगी।”
कैंप के सफल आयोजन में ओएचसी टीम, ईएसआईसी प्रतिनिधियों, प्रबंधन एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और भविष्य में ऐसे ही स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के संकल्प के साथ किया गया।



