छत्तीसगढ़रायगढ़

स्कूल संचालन के संबंध में जिला शिक्षाधिकारी से प्राप्त सूचना

बारिश के कारण स्कूल संचालन पर जिला शिक्षाधिकारी का निर्देश

रायगढ़। जिले में लगातार हो रही भारी वर्षा को देखते हुए स्कूल संचालन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी वेंकट राव ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि जहां अधिक बारिश के कारण विद्यालय संचालन संभव नहीं है,वहां विद्यार्थियों को अवकाश प्रदान किया जाए।

वेंकट राव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। अतः ऐसी स्थिति में, जहां स्कूल पहुंचना या स्कूल में ठहराव सुरक्षित नहीं है, वहां प्राचार्य अपने विवेकानुसार छुट्टी की घोषणा कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे निर्णय लेने में देरी न हो जिससे बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़े।

जिला प्रशासन की यह पहल विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं सुविधा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक संवेदनशील कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!