खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी साहू के निधन पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जताया शोक…

खरसिया : छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी साहू का रविवार रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

वे 72 वर्ष की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय कमला देवी साहू अपने मृदुभाषी और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित एक बड़ा परिवार छोड़ा है। उनके परिवार के सदस्य पिछले कई दिनों से उनकी देखरेख में लगे हुए थे।

श्रीमती कमला देवी साहू का अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गृह ग्राम पाऊवारा, जिला दुर्ग में दोपहर 02:00 बजे किया जाएगा ऐसी जानकारी उनके परिजनों ने बताया। 

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने जताया शोक

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक उमेश पटेल ने श्रीमती कमला देवी साहू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि ताम्रध्वज साहू और उनके परिवार के प्रति वे अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हैं। विधायक पटेल ने कहा कि यह परिवार के लिए एक कठिन समय है।

श्रीमती कमला देवी साहू के निधन से समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों को इस दुःख से उबरने की शक्ति मिले, यही प्रार्थना है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!