छत्तीसगढ़रायपुर

परीक्षा है या मजाक : पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने पांचवी बार बदली समय-सारिणी

पं. रविशंकर शुक्ल विवि ने एक बार फिर अपने समय-सारिणी में बदलाव कर दिया है। रविवि द्वारा आयोजित की जा रही मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा में यह पांचवी बार है।
रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विवि ने एक बार फिर अपने समय-सारिणी में बदलाव कर दिया है। रविवि द्वारा आयोजित की जा रही मई-जून की सेमेस्टर परीक्षा में यह पांचवी बार है,जब रविवि द्वारा टाइम-टेबल बदला गया है। इस बार बीकॉम, बीबीए, बीएससी, बीसीए सहित बीकॉम बीएड की परीक्षा मेंबदलाव किया गया है। इन विषयों के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा पूर्व में 26जून को आयोजित की गई थी। इस दिन मोहर्रम होने के कारण छात्रों ने इस तिथि का विरोध किया। इसके बाद रविवि ने समय-सारिणी में सुधार करते हुए छात्रों को 18 जून की नई तिथि दे दी।


रविवि द्वारा पहले से ही इन कक्षाओं के एक विषय की परीक्षाएं 17 जून को आयोजित थी। ठीक अगले दिन परीक्षा रखे जाने के कारण छात्रों का तैयारी का पर्याप्त वक्त नहीं मिल पा रहा था। छात्रों ने पुनः इसका विरोध किया। छात्रों की परेशानी और विरोध को देखते हुए रविवि ने अब 18 जून को होने वाली परीक्षा 20 जून को आयोजित करने का निर्णय लिया है। समय-सारिणी में बदलाव करते हुए संशोधित अधिसूचना भी सोमवार को जारी कर दी गई है।

महाविद्यालय संघ लिख चुका है खत
परीक्षा तिथि और उसमें शामिल होने वाले छात्र संख्या के आधार पर केंद्र बनाए गए महाविद्यालयों को आवश्यक व्यवस्थाएं करनी पड़ती हैं। इसमें बैठक व्यवस्था से लेकर प्राध्यपकों की ड्यूटी लगाए जाने तक की प्रक्रिया शामिल है। बार-बार बदलाव से महाविद्याल भी परेशान हो गए हैं। महाविद्यालय संघ द्वारा रविवि को पत्र लिखकर मांग की जा चुकी है कि वे समय सारिणी बनाने वाली कमेटी में पूर्व की तरह प्राचार्यों और विशेषज्ञों को शामिल करें, लेकिन विवि प्रबंधन द्वारा अब तक कोई कदम सुधार की दिशा में नहीं उठाया गया है।

पुराने आधार पर तैयारी

थोक में हो रहे बदलावों से छात्र हलाकान हो गए हैं। वहीं महाविद्यालय प्रबंधन भी छात्रों को संशोधित सूचना प्रदान करते-करते थक गए हैं। कई बार छात्रों के पास संशोधित समय-सारिणी नहीं पहुंच पाने की स्थिति में वे पुरानी तिथियों में ही परीक्षा दिलाने केंद्र पहुंच जा रहे हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!