कोरबाछत्तीसगढ़

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे नाले में गिरी… पिकनिक मनाने जा रहे 8 दोस्त हुए घायल, 5 की हालत गंभीर…

कोरबा. कोरबा जिले के अजगरबहार के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। हादसे में गाड़ी में सवार 8 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी दोस्त जांजगीर-चांपा जिले के खोकसा गांव के रहने वाले हैं, जो पिकनिक मनाने के लिए सतरेंगा जा रहे थे। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 और बालको पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि गाड़ी अजगहरबहार के पास पुल से करीब 20 फीट नीचे नाले में गिरा है। सभी लोग वाहन में फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने निकालने की कोशिश भी की, लेकिन वे इन सबको नहीं निकाल सके। स्कॉर्पियो पलट जाने से लोगों को निकालना मुश्किल हो रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में सवार सभी 8 लोगों को बाहर निकाला।

आठों लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और चेचिस पट्टा टूट जाने के कारण वो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। घायलों में 5 युवकों की हालत ज्यादा गंभीर है, जिनमें पंकज कश्यप (22 वर्ष), सद्यांश (18 वर्ष), करण यादव (17 वर्ष), समीर कश्यप (18 वर्ष) और संदीप (22 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी एक ही गांव जांजगीर-चांपा जिले के खोकसा के रहने वाले हैं और दोस्त हैं।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर घायलों का बयान दर्ज किया गया है, वहीं इनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच के लिए केस डायरी बालको थाना भेजी जाएगी।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!