खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

हरदिहा पटेल विकास समिति जिला रायगढ़ के बरगढ़ सर्किल का निर्वाचन संपन्न…

खरसिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
रविवार संध्या बेला में बरगढ़ सर्किल के पदाधिकारियों का निर्वाचन हेतु खरसिया के ग्राम परसकोल के पूर्व ग्राम अध्यक्ष नीरालाल पटेल के निवास स्थान पर बैठक आयोजित किया गया। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा मां शाकंभरी देवी की पूजा-अर्चना किया गया। तत्पश्चात निर्वाचन का प्रक्रिया आरंभ किया गया।

जिसमें बरगढ़ सर्किल अध्यक्ष नीरालाल पटेल परसकोल, उपाध्यक्ष हीरालाल पटेल उल्दा, सचिव मनोहर पटेल बरगढ़, कोषाध्यक्ष राकेश पटेल ढीमानी, परसकोल ग्राम अध्यक्ष ताराचंद पटेल, उल्दा ग्राम अध्यक्ष मोहन पटेल, सरवानी ग्राम अध्यक्ष दामोदर पटेल निर्वाचित हुए। कार्यक्रम में मरार पटेल महासंघ जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र पटेल, सचिव आनंदराम पटेल,राजनीतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नारायण पटेल, हरदिहा पटेल विकास समिति जिला रायगढ़ के जिलाध्यक्ष कृपासिंधु पटेल, उपाध्यक्ष नूतन पटेल, महासचिव जितेन्द्र पटेल, कोषाध्यक्ष मुकेश पटेल, पूर्व बारगढ़ सर्किल उपाध्यक्ष संजय पटेल, सचिव दुर्गा पटेल, बड़े देवगांव पूर्व ग्राम अध्यक्ष गिरीश पटेल, लव पटेल, गजेंद्र पटेल, पवन पटेल एवं सैकड़ों स्वजातीय बंधु शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!